प्रदेश की बड़ी खबरें

AAP Maharally: विंध्य की धरती पर पहुंचे केजरीवाल, कांग्रेस-बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

India News (इंडिया न्यूज़),  AAP Maharally: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में महज दो महीने का समय बचा है। जिसे लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मध्यप्रदेश के रीवा जिला SAF ग्राउंड में पार्टी की महारैली में शामिल हुए। यहां उन्होंने जन सभा को संबोधित किया है। इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल और मान 20 अगस्त को सतना जिले में आयोजित आमसभा में शामिल हुए थें। मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर केंद्रीय नेता लगातार दौरे पर हैं।

  • प्रदेश की जनता को केजरीवाल का दस गारंटी
  • यहां के भी भ्रष्ट मंत्रियों को पकड़- पकड़ कर जेल में डाल देंगे

दोनों ने मिलकर मचाया लूट

अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार और कांग्रेस दोनों को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि यहां पैसों की कमी नहीं है, बल्कि इनलोगों ने लूट मचा रखी है। हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म किया। जिसके बाद इतना पैसा बचने लगा जिसका कोई अंत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जब हमारी सरकार पंजाब में आई, तो हमने पाया कि पुराने मंत्रियों ने इतनी चोरी कर रखी थी कि जिसका कोई हिसाब नहीं है। भगवंत मान ने उनपर छापे मारवाए और जेल में पकड़ डाला है। उनके घरों से नोट गिनने की मशीने तक मिली है। हम यहां के भी भ्रष्ट मंत्रियों को पकड़- पकड़ कर जेल में डाल देंगे। इनके घर से इतना पैसा निकलेगा कि आपकी शिक्षा मुफ्त हो जाएगी और बिजली भी मुफ्त हो जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार का एक-एक पैसा आप के उपर खर्च किया जाएगा।

अबतक केवल दो पार्टियां

आगे उन्होंने कहा कि आप (आम आदमी पार्टी) के आने से पहले दिल्ली में केवल दो पार्टियां थीं। दोनों ही काफी ताल-मेल में चल रहे थें। इन्होंने सेटिंग कर रखा था कि एक बार तुम राज करो और एक बार हम राज करेंगे। एक बार तुम लूटों और एक बार हम लूटेंगे। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने इनकी सारी सेटिंग को खत्म कर दिया। यहां भी दो पार्टियां ही सत्ता में रही है। आप लोग इन्हें उखाड़कर फेंक दो, मैं वादा करता हूं इसके बाद आप दोनों पार्टियों को भूल जाएंगे।

केजरीवाल का गारंटी

आप के संयोजक ने प्रदेश की जनता को 10 गारंटी भी दिया है। पहली गांरटी बिजली उपलब्ध कराने की, जिसमें 31 अक्टूबर तक सारी बिल को माफ कर दिया जाएगा। दूसरी गारंटी शिक्षा की दी गई है। उन्होंने कहा कि 5 साल में सारे सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया जाएगा। तीसरी गारंटी स्वास्थ्य को लेकर दिया है। उन्होंने कहा कि कोने-कोने में मुफ्त इलाज किया जाएगा। इसमें होने वाले सभी तरह के खर्च सरकार देगी। चौथी गारंटी भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दी गई है।

पांचवी गारंटी रोजगार देने की और जबतक ना मिले तब तक 3 हजार रुपए महीना भत्ता दिए जाने का वादा किया है। इसके साथ तीर्थ यात्रा की भी गारंटी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराएंगे फ्री में कराया जाएगा। इसके अलावा शहीद सम्मान निधि लाने की बात कही गई है। जिसके मुताबिक सैनिक या पुलिस का कर्मचारी शहीद होने पर परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही साथ संविदा कर्मचारियों को पक्का करने की भी बात कही गई है। इसके साथ पेसा कानून लागू किया जाएगा। जिसके अदंर ग्राम सभाओं को सारे अधिकार दिए जाएंगे और दसवी गारंटी किसानों को लेकर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि फसल बर्बाद होने पर ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा।

Also Read:

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago