Abhimanyu Abhiyan
India News (इंडिया न्यूज़), Abhimanyu Abhiyan: महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग ने चलाया अभिमन्यु अभियान चलाया है। रायसेन में इस अभियान की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना ने शपथ दिलाकर की और मैराथन दौड़ को हरि झंडी दिखाकर की है।
समाज में व्याप्त महिला अपराध की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान अभिमन्यु चलाया जा रहा है। ये अभियान 1 से 15 अगस्त तक संचालित किया जाना है। जिसके चलते रायसेन पुलिस लाइन से कंट्रोल रूम तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। जिसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित पुलिस जवानों ने भाग लिया। दौड़ में शामिल युवकों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने अभिमन्यु अभियान के संबंध में अवगत कराया।
वहीं महिलाओं पर घटित अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे नशा, दहेज, अश्लीलता, असंवेदनशीलता,अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोड़ने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने की शपथ दिलाई है। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा शाखा दीपा मांडवे, सूबेदार प्रदीप व महिला सुरक्षा शाखा की टीम मौजूद थी। मैराथन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आये प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
Also Read: एमपी में कांग्रेस का बड़ा दांव! चुनाव अभियान समिति का ऐलान, कांतिलाल भूरिया होंगे अध्यक्ष
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…