होम / Accident: हादसा! ड्राइवर ने खोया आपा, एक-एक कर कई लोगों को मारी टक्कर

Accident: हादसा! ड्राइवर ने खोया आपा, एक-एक कर कई लोगों को मारी टक्कर

• LAST UPDATED : April 29, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Accident: मध्य प्रदेश के बड़वानी में तेज रफ्तार गाड़ी के ड्राइवर ने एक के बाद एक 5 लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में ये सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटना रविवार देर रात की है। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

5 लोगों को मारी टक्कर

दरअसल, रविवार रात अंजड़ के राजपुर रोड पर तेज रफ्तार वाहन के ड्राइवर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। एक-एक कर उन्होंने सड़क किनारे खड़े लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। लोगों में डर का माहौल छा गया। कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वाहनों की भिड़ंत में 5 लोग घायल हो गए। सड़क किनारे खड़े दूध बेच रहे एक व्यक्ति की बाइक भी चपेट में आ गई। जिसमें दूध सड़क पर फैल गया और कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।

नशे में धुत था ड्राइवर

इसकी सूचना मिलते ही अंजड़ थाना प्रभारी गिरवर सिंह जलोदिया भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े जाने के बाद पता चला कि वह नशे में था। वह शराब के नशे में गाड़ी चलाता था और लोगों को अपना शिकार बनाता था। इस घटना में 12 वर्षीय ओम, चंदन, प्रकाश, बिंदु व शिवम घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के लिए अस्पताल में रेफर कर दिया।

सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। हादसे से चंद कदम की दूरी पर एक शादी समारोह चल रहा था, जहां भारी भीड़ थी। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox