होम / Accident: इंदौर से भोपाल जा रही AIG को चलती कार में आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Accident: इंदौर से भोपाल जा रही AIG को चलती कार में आया हार्ट अटैक, हुई मौत

• LAST UPDATED : April 23, 2024

India News  MP (इंडिया न्यूज), Accident: राजधानी भोपाल में पदस्थ सहायक महानिरीक्षक एआईजी प्रतिभा त्रिपाठी का सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। ये घटना तब हुई जब प्रतिभा त्रिपाठी मेडिकल चेकअप के बाद इंदौर से भोपाल लौट रही थीं।

प्रतिभा त्रिपाठी ने कोरोना से तो जंग जीत ली लेकिन वह पोस्ट कोविड की परेशानियों से लगातार जूझ रही थीं। हाई ब्लड प्रैशर की बीमारी थी और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था।

हाई ब्लड प्रैशर की बीमारी 

बता दें कि वर्तमान में भोपाल में महिला सेल में पदस्थ एआईजी प्रतिभा त्रिपाठी काफी समय से बीमारी थी। साल 2020 में कोविड की पहली लहर में उन्हें कोरोना हो गया था। प्रतिभा त्रिपाठी ने कोरोना से तो जंग जीत ली लेकिन वह लगातार पोस्ट कोविड परेशानियों से जूझ रही थीं। उन्हें हाई ब्लड प्रैशर की बीमारी थी और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था।

कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

इसी बीच प्रतिभा ने एक बच्चे को जन्म दिया था। शनिवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ी तो उन्हें इंदौर ले जाया गया, जहां मेडिकल चेकअप किया गया। जब वह अपने पति और बच्चे के साथ इंदौर से भोपाल लौट रही थीं तो सोनकच्छ के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनका पति उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला पुलिस अधिकारी की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।

क्या होता है कार्डियक अरेस्ट

जानकारी के लिए बता दें कि जब भी  किसी व्यक्ति का दिल धड़कना बंद कर देता है और शरीर के बाकी हिस्सों को खून की आपूर्ति करने में असमर्थ हो जाता है, तो उस स्थिति को कार्डियक अरेस्ट कहा जाता है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox