होम / Accident: बड़ा हादसा! बुरहानपुर में खाई में गिरी बस, कई यात्री घायल 

Accident: बड़ा हादसा! बुरहानपुर में खाई में गिरी बस, कई यात्री घायल 

• LAST UPDATED : April 27, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Accident: मध्य प्रदेश में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां यात्रियों से भरी एक बस के खाई में पलटने से कई यात्री घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ये घटना बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, इंदौर से अकोला जा रही यात्री बस बुरहानपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये हादसा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जनसोड़ी के पास हुआ। इस हादसे में घायल 15 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

खाई में गिरी बस 

इंदौर से अकोला जा रही बस जसोंदी के पास अचानक खराब हो गई। कार ठीक करने के लिए ड्राइवर नीचे उतरा और उसमें पानी डालने लगा। बस ढलान पर होने के कारण उसने बस को रोकने के लिए उसके टायर के नीचे वोट डाल दिया था। बस के अंदर यात्रियों के बीच हुई मारपीट के कारण वोट टायर के नीचे से निकल गया। सपोर्ट हटने से बस खाई में जा गिरी।

19 यात्री गंभीर रूप से घायल

बस के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। कुछ लोग बस से उतर चुके थे। वह तुरंत दौड़े और बस में फंसे यात्रियों को बचाने की कोशिश की। कुछ यात्री खुद ही बाहर निकलने लगे, जिससे 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बुरहानपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यात्रियों को अंदरूनी चोटें आई हैं।

ये भी पढे़ं :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox