इंडिया न्यूज़, छिंदवाड़ा :
Accident in Chhindwara on Ram Navami मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में उस समय बड़ा हादसा(Major accident in Chhindwara, Madhya Pradesh) हो गया जब शहर में राम नवमी के शुभ अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा था। एक व्यक्ति जुलूस के दौरान डीजे वाहन पर खड़ा हो गया और झंडा लहराने लगा। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों से झंडा टच हो गया और युवक करंट की गिरफ्त में आ गया। युवक को करंट लगते ही वाहन में भी करंट दौड़ पड़ा। जिसके चलते छह (Six people caught in high tension wires in Ramnavmi procession)लोग घायल हो गए।
Accident in Chhindwara on Ram Navami
हादसा होते ही मची अफरा तफरी
जैसे ही हादसा हुआ समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लोग यह नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या। जब किसी ने बताया कि करंट लगने से यह हादसा हुआ है तो सब हैरान रह गए। किसी तरह घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से एक घायल को नागपुर रेफर कर दिया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही जन प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जाना। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी भी हादसे का शिकार हुए लोगों की सुध लेने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि घायल हुए छह लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं जो करंट लगने के कारण घायल हुई हैं।