प्रदेश की बड़ी खबरें

इंदौर में लॉ के छात्र की दर्दनाक मौत! ‘ट्रॉली ने मारी जोरदार टक्कर’

Accident in Indore: मधयप्रदेश की आर्थिक राझधानी इंदौर से एक दुखद ख़बर सामने आ रही है। जहां एक लॉ स्टूडेंट की मौत हो गई। वह सोमवार दोपहर कालेज से घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार को ट्राले ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

  • इंदौर में लॉ के छात्र की दर्दनाक मौत
  • ट्राले ने मारी जोरदार टक्कर
  • मृतक था भीम आर्मी का जिला अध्यक्ष

जानकारी मिली है कि वह भीम आर्मी का जिला अध्यक्ष था। उसके पिता डाक्टर हैं।

ट्राले ने मारी जोरदार टक्कर

बताया जा रहा है कि मृतक स्टूडेंट मयूर नगर का  निवासी है। उसकी पहचान 29 वर्षीय हर्ष  के रूप में हुई है। वह सेज विश्वविद्यालय में एलएलबी सेकंड ईयर में पढ़ता था। वह कालेज से कार से घर जा रहा था। इसी दौरान रालामंडल के पास उसकी कार को एक ट्राले ने टक्कर मार दी। घायल हर्ष को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ताइक्वाडों में था गोल्ड मेडलिस्ट

जानकारी मिली है की हर्ष ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट रह चुका है। वह भीम आर्मी का जिला अध्यक्ष था। उसके पिता रामप्रसाद सिसौदिया डाक्टर हैं। वह परिवार में इकलौता बेटा था। परिवार में एक छोटी बहन है।

ये भी पढ़े: इंदौर में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा, जानिए क्या हैं शहर में कोरोना के नए अपडेट?

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

2 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

2 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

2 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

2 months ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

2 months ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

2 months ago