India News (इंडिया न्यूज़) Mumbai Nagpur Expressway Accident: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे पर वैजापुर के पास रविवार को एक तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत और 23 लोग घायल हुए है। पुलिस ने कहा कि बस में कुल 35 लोग सवार थे।
रात करीब 1.15 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब 1.15 बजे घटित हुई। जब यात्री बस तीर्थयात्रा के बाद बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) होते हुए नासिक जा रही थी। पुलिस के अनुसार ‘ट्रक बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर आ रही थी और राजमार्ग के किनारे कुछ देर के लिए खड़ी थी। अचानक बस ने उसे पीछे ट्रक को जो़रदार टक्कर मारी। इस घटना में 12 यात्रियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा
बता दें कि बुलढाणा में प्रसिद्ध सैलानी बाबा दरगाह पर तीर्थयात्रा करने के बाद नासिक में अपने घर वापस जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी। आगे उन्होंने कहा कि हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में 5 पुरुष, 6 महिलाएं और एक नाबालिग लड़की है।
Read more: इज़रायल-हमास युद्ध में अमेरिका ने भेजा विनाशक जहाज, जानें इसकी खासियत
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…