India News MP (इंडिया न्यूज), Accident: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन बाइक सवार जिंदा जल गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत के बाद एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रदेश के रायसेन जिले में भीषण हादसा हो गया है। जी हां, दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह बताया जा रहा है कि बाइकों की टक्कर के बाद एक बाइक की टंकी का ढक्कन खुल गया, जिससे दोनों बाइकों में आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत के बाद एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
रायसेन के गैरतगंज तहसील के ग्राम करमोदी में रात करीब तीन बजे दो बाइक आपस में टकरा गईं। जिसके बाद दोनों बाइक में आग लग गई और बाइक पर सवार तीन लोग जिंदा जल गए। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गैरतगंज नगर के वार्ड 11 निवासी अर्जुन अहिरवार और विपिन अहिरवार गाडरवारा हाईवे गैरतगंज के करमोदी के पास गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 3 बजे सिलवानी तहसील के ग्राम मजगवा से शामिल होकर अपनी बाइक से लौट रहे थे।
एक विवाह समारोह से जितेंद्र आदिवासी पैशन प्रो बाइक से गैरतगंज से लौट रहा था। दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों में आग लग गई और तीन युवक जिंदा जल गए। एक घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल गैरतगंज रेफर किया गया है।
ये भी पढ़ें :