होम / बच्चों और पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने वाले आरोपित पति व दोस्त को भेजा जेल

बच्चों और पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने वाले आरोपित पति व दोस्त को भेजा जेल

• LAST UPDATED : January 27, 2023

रतलाम। adopt islam killed second wife and two children:मध्य प्रदेश के रतलाम से एक हैरातअंगेज मामला सामने आया था। जहां एक शख्स ने पहली पत्नी के इस्लाम अपनाने के दबाव के कारण उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वह लिव इन रिलेशन में एक अन्य महिला के साथ रहने लगा। वहीं जब दूसरी पत्नी और दोनों बच्चों को कुल्हाड़ी से काटकर उनकी हत्या कर डाली, और अपने घर के अंदर ही दफना दिया था।

जिसके चलते पुलिस ने मुख्य आरोपित सोनू तलवाड़ी उर्फ सलमान व उसके दोस्त बंटी उर्फ जितेंद्र कैथवास को जेल भेज दिया है।

न्यायालय ने दिया जेल भेजने का आदेश

दोनों आरोपीयों को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने के बाद बुधवार को पुन: न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

पहली पत्नी को छोड़ा

पहली पत्नी ने रतलाम में एक रेलवे कर्मचारी से इस्लाम कबूल करने को कहा तो उसने पत्नी को छोड़ दिया. इसके बाद वह दूसरी महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। इसी कड़ी में जब दूसरी पत्नी और उसके बच्चों के कानूनी पचड़ों के कारण आधिकारिक दस्तावेज नहीं बन सके तो फिर से विवाद शुरू हो गया।

पत्नी और बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा

सोनू रेलवे में गैंगमैन के पद पर था। जिसके चलते वह पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी नहीं कर सकता था। हालांकि दूसरी महिला साल 2014 से ही उसकी पत्नी के रूप में रह रही थी। दूसरी पत्नी निशा और उसके दो बच्चों अमन और खुशी के सरकारी दस्तावेज बनवाने को लेकर अक्सर उनके बीच विवाद होता था, जिसके चलते सोनू ने अपनी पत्नी निशा और दोनों बच्चे अमन और खुशी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद दोनों बच्चों और पत्नी को अपने घर में ही दफना दिया और आराम से रहने लगा। उसके इस कृत्य में उसके दोस्त बंटी ने तीनों शव को गड्ढा खोदकर गाड़ने मदद की थी। पुलिस ने बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: युवक ने पत्नी और बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, घर में दफनाए शव

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube