India News (इंडिया न्यूज़), Aditya L1 Mission Launched: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनीवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 11:50 बजे सूर्य का अध्ययन करने के लिए अपना आदित्य-एल1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। बता दें की लइसके लिए PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट का उपयोग किया गया है।
जानकारी मिली है कि आदित्य L1 को रॉकेट 235 x 19500 Km की ऑर्बिट में छोड़ देगा। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट करीब 4 महीने बाद लैगरेंज पॉइंट-1 (L1) तक पहुंचेगा।
इसरो के इस ऐतिहासिक पल का केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह भी गवाह बनें। वह इसरो के वैज्ञानिकों के साथ वहां मौजूद हैं।
Also Read: