होम / स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन की जिम्मेदारी : कमलनाथ

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन की जिम्मेदारी : कमलनाथ

• LAST UPDATED : June 26, 2022

इंडिया न्यूज़, Bhopal News : पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। राज्य में पहले चरण के पंचायत चुनाव के बाद कमलनाथ ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा द्वारा प्रशासन पर अनाधिकृत दबाव डालने के बावजूद उन्हें विश्वास है कि अधिकारी संवैधानिक मूल्यों के अनुसार चुनाव कराएंगे।

कमलनाथ ने एक बयान में कहा ‘मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों और पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं। चुनाव आयोग की देखरेख में लोकतंत्र के इस महान त्योहार को सफलतापूर्वक संपन्न करने की जिम्मेदारी राजनीतिक दलों। प्रशासन और लोगों की होती है। लेकिन स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

नेता ने कहा कि अनैतिकता और सौदेबाजी की नींव पर खड़ी भाजपा सरकार से ईमानदारी और नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती। कमलनाथ ने कहा, ‘प्रशासनिक तंत्र पर अनाधिकृत दबाव डालकर दुरूपयोग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा “लेकिन मुझे यकीन है कि मध्य प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराएगी।

Read More: छिंदवाड़ा मॉडल लोगों का अपमान: सीएम शिवराज सिंह चौहान

connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox