होम / इस्लाम अपनाने को कहा तो पहली पत्नी छोड़ी, दूसरी ने सरकारी दस्तावेज बनाने को कहा तो बच्चे समेत को कुल्हाड़ी से काट डाला

इस्लाम अपनाने को कहा तो पहली पत्नी छोड़ी, दूसरी ने सरकारी दस्तावेज बनाने को कहा तो बच्चे समेत को कुल्हाड़ी से काट डाला

• LAST UPDATED : January 23, 2023

रतलाम। adopt islam killed second wife and two children: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक हैरातअंगेज मामला सामने आ रहा है। जहां एक शख्स ने पहली पत्नी के इस्लाम अपनाने के दबाव के कारण उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह लिव इन रिलेशन में एक अन्य महिला के साथ रहने लगा।

वहीं जब दूसरी पत्नी और दोनों बच्चों को कुल्हाड़ी से काटकर उनकी हत्या कर डाली, और अपने घर के अंदर ही दफना दिया।

पहली पत्नी को छोड़ा

पहली पत्नी ने रतलाम में एक रेलवे कर्मचारी से इस्लाम कबूल करने को कहा तो उसने पत्नी को छोड़ दिया. इसके बाद वह दूसरी महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। इसी कड़ी में जब दूसरी पत्नी और उसके बच्चों के कानूनी पचड़ों के कारण आधिकारिक दस्तावेज नहीं बन सके तो फिर से विवाद शुरू हो गया।

पत्नी और बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा

सोनू रेलवे में गैंगमैन के पद पर था। जिसके चलते वह पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी नहीं कर सकता था। हालांकि दूसरी महिला साल 2014 से ही उसकी पत्नी के रूप में रह रही थी। दूसरी पत्नी निशा और उसके दो बच्चों अमन और खुशी के सरकारी दस्तावेज बनवाने को लेकर अक्सर उनके बीच विवाद होता था, जिसके चलते सोनू ने अपनी पत्नी निशा और दोनों बच्चे अमन और खुशी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद दोनों बच्चों और पत्नी को अपने घर में ही दफना दिया और आराम से रहने लगा। उसके इस कृत्य में उसके दोस्त बंटी ने तीनों शव को गड्ढा खोदकर गाड़ने मदद की थी। पुलिस ने बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों को कर रहा था गुमराह

रतलाम की दीनदयाल थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू तलवाड़ी ने पहले तो दो बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह लोगों को गुमराह करने के लिए आस-पड़ोस के लोगों से पत्नी निशा और बच्चों के बारे में लगातार पुछताछ करने का नाटक कर रहा था। वह लोगों को यह जताना चाहता था, कि उसके बच्चे और पत्नी उसे छोड़ कहीं चले गए हैं। जब मकान से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी जब सोनू को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो वह पुलिस को भी गुमराह करता रहा। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तब उसने अपने कारनामों का राज खोला।

यह भी पढ़ें: युवक ने पत्नी और बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, घर में दफनाए शव

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox