प्रदेश की बड़ी खबरें

कमलनाथ के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बागेश्वर धाम, टेकेंगे मत्था और कन्या विवाह में होंगे शामिल

छतरपुर। Bageshwar Dham: मध्यप्रदेश के  बागेश्वर धाम और धीरेंद्र शास्त्री को लेकर देश भर में सियासी बवाल मचा हुआ है। जहां पर एक पक्ष धीरेंद्र शास्त्री के साथ खड़ा है। तो वहीं दूसरी तरफ लोग उनका विरोध भी करते हुए भी नजर आ रहे हैं। बीते दिनों में एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ  ने खुद को हनुमान भक्त बताते हुए बागेश्वर धाम पहुंच कर मत्था टेका था। जिसके बाद सियासत तेज हो गई थी। सत्ताधारी पार्टी ने इस मुद्दे पर कमलनाथ को घेर लिया था।

जिसके बाद खबर आ रही है कि मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी बागेश्वर धाम में मत्था टेकेंगे और कन्या विवाह में शामिल होंगे।

कन्या विवाह में शामिल होंगे

वीडी शर्मा आज छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि वो हनुमत कथा और कन्या विवाह में शामिल होंगे। दरअसल बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री 121 कन्याओं के विवाह का आयोजन धाम में करा रहे हैं।

कमलनाथ भी आए थे बागेश्वर धाम

बागेश्वर धाम में बीते दिनों एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी दर्शन किए थे। जिसके चलते उन पर कई तरह के आरोप भी लगाए हालांकि कमलनाथ ने भाजपा को जवाब देते हुए कहा था कि मैं हनुमान भक्त हूं इसलिए दर्शन करने आया हूं।

यह भी पढ़ें: कमलनाथ को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे CM शिवराज! फिर पुछे कमलनाथ से नए सवाल

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

Himanshi Rajput

Share
Published by
Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago