होम / Agar Malwa: विधानसभा स्तरीय भाजपा संयुक्त मोर्चे का सम्मलेन संपन्न

Agar Malwa: विधानसभा स्तरीय भाजपा संयुक्त मोर्चे का सम्मलेन संपन्न

• LAST UPDATED : June 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Agar Malwa: मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश संगठन केंद्र और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री का बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार हो इस उद्देश्य को लेकर संम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भाजपा संयुक्त मोर्चा की जिले में आगर विधानसभा स्तर पर मोर्चा पदाधिकारियो का सम्मलेन आयोजित किया गया। जिसमें अग्रसेन वाटिका पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ,विशेष अतिथि सांसद महेन्द्रसिंह सौंलकी, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नीबाई भेरुसिंह चौहान, लोकसभा संयोजक अरुण भिमावद मौजूद रहें।

  • सरकारी योजनाओं का बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार
  • भाजपा सरकार चला रही जन कल्याणकारी योजनाएं

सरकार कर रही हर क्षेत्र में कार्य

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा महापुरषों एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर दिप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रभात झा ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर उसे देश की मुख्य धारा से जोड़ा। भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं सर्व समाज के हित में होती है। हमारी सरकारों द्वारा हर क्षेत्र, हर समाज, हर वर्ग के लिए भरपूर कार्य किया गया है। हमें केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर लाभ दिलाना और हितग्राहियों को पार्टी से जोडने का काम करना है।

मुख्यमंत्री का धन्यवाद

साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत दिनों प्रदेश में अत्यंत महत्वपूर्ण लाडली बहना योजना लागू की है जिसके लिए विधानसभा क्षेत्र की सभी बहनों की ओर से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने पार्टी के लोगों को आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का संदेश दिया है।

Also Read:विजयवर्गीय का सीएम शिवराज को लेकर बड़ा दावा!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox