होम / इंदौर में बोले अखिलेश यादव, कांग्रेस खत्‍म हुई, भाजपा भी हो जाएगी!

इंदौर में बोले अखिलेश यादव, कांग्रेस खत्‍म हुई, भाजपा भी हो जाएगी!

• LAST UPDATED : April 14, 2023

MP Election 2023: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को इंदौर में मीडिया से रूबरू हुए। उन्‍होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि समय के साथ कांग्रेस खत्‍म हो गई। भाजपा भी हो जाएगी। देश में विपक्षी गठबंधन के प्रयास जारी हैं।

आगे अखिलेश ने कहा कि देश में विपक्षी गठबंधन बने उसके प्रयास जारी हैं। इसके लिए विभिन्न मुख्यमंत्री मिलकर जुटे हुए हैं।

इंदौर में बोले अखिलेश यादव  

अखिलेश ने कहा विपक्षी गठबंधन के प्रयास आगे राहुल गांधी की क्या भूमिका होगी ये कांग्रेस को तय करना है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है। हम सलाह नहीं दे सकते। सीबीआई पर भाजपा वही रास्ता अपना रही जो कांग्रेस ने अपनाया था। कांग्रेस खत्म हुई। भाजपा भी हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश भेदभाव नहीं करता, जो भी आता है अपना लेते हैं। इसलिए पड़ोसी प्रदेश के मुख्यमंत्री उप्र आते हैं क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री बनना होता है।

ये भी पढ़ेंं: मध्यप्रदेश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता! प्रदेश में 256 एक्टिव केस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox