भोपाल में बीजेपी की और से मालती राय होंगी मेयर की प्रत्याशी

इंडिया न्यूज़,Bhopal News:  भोपाल से भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय होंगी। मालती राय कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग की खास मानी जाती है और भोपाल में पूर्व पार्षद भी रह चुकी हैं। भोपाल नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी को लेकर भाजपा में सबसे ज्यादा घमासान मचा हुआ था। इसी बीच मालती राय का नाम निकल कर सामने आया है। बता दे राजधानी में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक लगातार जारी थी। जिसमें 16 नगर निगमों में महापौर के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हो रही थी।

वन टू वन बैठक में लिया गया फैसला

बता दे विधायकों की तरफ से पहले ही इस नाम पर सुझाव दिया गया था। लेकिन पार्टी ने एक नाम पर सहमति बनाने के लिए सरकार और संगठन के नेताओं को बुलाया था। मेयर के नाम को लेकर बंद कमरे में सांसद विधायक जिलाध्यक्ष के साथ वन टू वन बैठक की गई।

विधायक और मंत्रियों की तरफ से इस नाम पर सहमति जताई गई थी। जबकि संगठन दूसरा विकल्प तलाश रहा था। ऐसे में सबको उम्मीद थी कि कोई चौंकाने वाला चेहरा ही सामने आएगा लेकिन पार्टी ने इस नाम पर सहमति बना दी है।बता दे भोपाल के मेयर टिकट के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में ढाई घंटे तक बैठक चली प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री गीत आनंद शर्मा ने वन टू वन बैठक ली।

बैठक में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मंत्री, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के साथ ‘वन टू वन’ कमरे में चर्चा हुई। इसके अलावा पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा से भी सलाह ली गई।

तीन विधायकों ने जताई सहमति

बैठक में तीनों विधायकों ने प्रत्याशी के लिए मालती राय के नाम पर सहमति जताई थी। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि वह पुरानी कार्यकर्ता है, जो चुनाव लड़ चुकी हैं। किसी नए चेहरे को लाने पर कार्यकर्ता स्वीकार नहीं करेंगे। जिससे चुनाव फंस सकता है। कोई non-political चेहरा कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतरेगा और अब केवल 15 दिन का समय चुनाव प्रचार में बचा है।

वहीं संगठन की तरफ से कहा गया था कि मालती राय दो बार पार्षद का चुनाव हार चुकी और राजो मालवीय भी मेयर का चुनाव विभा पटेल से हार चुकी है। पार्टी विधायक को टिकट नहीं देने का मन बना चुकी है जिसके चलते कृष्णा गौर इस दौड़ से बाहर हो गई थी। इसी बीच भोपाल से बीजेपी में मेयर कैंडिडेट के लिए एक और नया नाम सामने आया था। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष और किरार महासभा की पदाधिकारी जागृति किरार को भोपाल भाजपा से मेयर का कैंडिडेट बनाए जाने की चर्चा थी। सूत्रों की मानें तो ये नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से आया था। वहीं भोपाल से भारती कुंभारे का नाम भी चर्चाओं में था, लेकिन अब फाइनली खबर सामने आ रही है कि मालती राय के नाम पर सहमति बनी है।

ये भी पढ़े: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज फिर होंगे ईडी के सामने पेश

connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

2 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

2 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

2 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

2 months ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

2 months ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

2 months ago