होम / Amarnath Yatra 2022 Updates खुल गए बाबा के द्वार, जानिए कब से शुरू होंगे दर्शन

Amarnath Yatra 2022 Updates खुल गए बाबा के द्वार, जानिए कब से शुरू होंगे दर्शन

• LAST UPDATED : March 31, 2022

Amarnath Yatra 2022 Updates

इंडिया न्यूूज़, भोपाल :

Amarnath Yatra 2022 Updates शिव भक्तों के लिए अच्छी खबर है, अमरनाथ यात्रा पर लगा कोरोना काल का ग्रहण अब हट गया है। दो साल से बंद पड़ी अमरनाथ यात्रा इस बार होने वाली है। इसलिए अगर आप भी पवित्र गुफा के दर्शन करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत खास है। जी हां श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने यात्रा को लेकर आधिकारिक घोषणा (Shri Amarnath Ji Shrine Board Official Announcement about yatra)कर दी है। इससे पहले श्राइन बोर्ड के चेयरमैन जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्राइन बोर्ड की बैठक ली। जिसमें यह फैसला लिया गया कि इस बार यात्रा 30 जून को शुरू होगी और 11 अगस्त रक्षाबंधन पर संपन्न होगी(yatra start on 30th June )

Amarnath Yatra 2022 Updates

Amarnath Yatra 2022 Updates

2021 में 56 तो 2022 में 42 दिन होगी यात्रा

जैसा कि आप सब जानते हैं कि देश में ही नहीं विश्व भर में कोरोना के चलते ढेर सारी पाबंदियां लगी हुई थी। इसी कारण पिछले दो सालों से भोले नाथ के प्रेमी अमरनाथ गुफा के दर्शन नहीं कर पा रहे थे। हालांकि 2021 में भी यात्रा को मंजूरी तो 56 दिन की यात्रा की मिली थी। लेकिन कोरोना के कारण यात्रा स्थगित करनी पड़ गई थी। बहरहाल इस बार यात्रा 30 जून से 11अगस्त तक होगी।

2021 में 56 तो 2022 में 42 दिन होगी यात्रा

2021 में 56 तो 2022 में 42 दिन होगी यात्रा

Read More: Unique Deepotsav in Ujjain, Madhya Pradesh अब होगा उज्जैन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल

यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी

श्राइन बोर्ड ने कहा है कि इस बार यात्रा का पंजीकरण 11 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं 13 से कम और 75 साल से अधिक की उम्र के लोगों के लिए यात्रा की अनुमति नहीं होगी। इसी प्रकार 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिला को भी यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके अलावा यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड नियमों का भी पालन करना होगा।

Amarnath Yatra 2022 Updates

Amarnath Yatra 2022 Updates

Read More: Special Report From Ujjain’s Mahakal Temple उज्जैन के महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox