Amit Shah
India News(इंडिया न्यूज़), Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रविवार 25 फरवरी को खजुराहो में एक विजय संकल्प सम्मेलन में पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले बूथ कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया। इस बीच शाह कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते नजर आए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत को एक महाशक्ति बनाने का आह्वान किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, ‘सोनिया-मनमोहन सरकार ने 2004-2014 तक मध्य प्रदेश को केवल 1,99,000 करोड़ रुपये दिए। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने केवल 9 वर्षों में राज्य को 7,74,000 करोड़ रुपये दिए।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हमने हर तीर्थ स्थल का विकास किया। एक बीमारू मध्य प्रदेश को पुनर्जीवित किया और इसे एक विकसित राज्य में बदल दिया। आगामी चुनाव भारत को फिर से महान बना देंगे, भारत को एक महाशक्ति बना देंगे, और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे।’
इस बीच कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में अनेकों घोटाले हुए हैं। कॉमनवेल्थ घोटाला, कोल घोटाला सभी को याद हैं। वहीं BJP की बात करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया है। अयोध्या में राम मंदिर बनाने की बात हो या कश्मीर से धारा 370 हटाने की या तीन तलाक का मामला BJP ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा तो राम मंदिर का मजाक उड़ाते थे।
ये भी पढ़ें-MP News: शाह ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा-कांग्रेस मुक्त बूथ…
ये भी पढ़ें-Amit Shah Bhopal Visit: शाह के दौरे से पहले जारी हुई…
ये भी पढ़ें-Shani Uday 2024: आने वाले 10 महीनों में ये राशियां रहेंगी धनवान, जानिए क्या आपकी राशि भी है लकी?
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…