प्रदेश की बड़ी खबरें

Anuppur accident: मालवाहक के पलटने से 26 घायल आठ गंभीर, शादी से लौट रहे थें लोग

India News (इंडिया न्यूज़), Anuppur accident,MP: मालवाहक में ठूंस-ठूंसकर भर कर लोगों को ले जा रहा वाहन पलटने से 26 महिला-पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से आठ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया है। वहीं जिले में मालवाहक में सवारी ढोने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। जिले के थाना भालूमाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़ौर में शुक्रवार की रात एक मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में 26 महिला-पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से आठ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया है।

  • 25 से 30 लोग सवार
  • 26 महिला-पुरुष और बच्चे घायल

वाहन चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

नशे में वाहन चलाने का आरोप जानकारी अनुसार ग्राम पथरौड़ी तहसील कोतमा से केवट समाज के लोग दो वाहनों में ग्राम परौड़ गए हुए थे। लड़की की शादी परौड़ में हुई थी, जिसे घर के सदस्य लेने आए थें। लड़की को एक जीप में रवाना कर दिया गया था। इसके साथ पिकअप में करीब 25 से 30 लोग सवार थे। यह वाहन गांव से जब निकल रहा था तो एक मोड़ के पास चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार के कारण पलट गया।

जिससे वाहन में सवार लोगों को चोटें पहुंची। बताया गया वाहन चालक नशे की हालत में था और गाड़ी तेज चला रहा था। यह घटना शाम करीब 6 बजे की है। वाहन पलटने के बाद स्थानीय लोग तुरंत वहां पहुंचे और जो लोग वाहन में दबे हुए थे उन्हें बाहर निकाला इसके बाद एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को परासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। करीब 8 गंभीर घायलों को रात 8 बजे जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक भी परासी अस्पताल पहुंचे।

घायल हुए लोगों का नाम

घायलों में इस घटना में दुर्गा केवट 16 वर्ष, नीलम केवट 8 वर्ष, प्रियंका केवट 19 वर्ष, कमला दिन 15 वर्ष, मीराबाई 50 वर्ष, पार्वती केवट 25 वर्ष, निधि केवट 28 वर्ष, श्यामा बाई 30 वर्ष, क्षेद्दूलाल 50 वर्ष, कीर्तन पति कुबेर 50 वर्षीय प्रिया पिता कामता प्रसाद 7 वर्ष, द्रोपती पति उमेश केवट 25 वर्ष, चमेली बाई पति केदारनाथ 40 वर्ष, मोलसाय केवट 36 वर्ष, कमलेश केवट 28 वर्ष, देव लाल केवट 32 वर्ष, धनवती 37 वर्ष, सुमन केवट 32 वर्ष, बृजेश केवट 14 वर्ष, कमल दिन पिता नर्मदा केवट 13 वर्ष आदि सभी निवासी पथरौड़ी घायलों में शामिल हैं।

Also Read: बरातियों की बस पलटने से दो की मौत 20 लोग घायल, घायलों का इलाज जारी

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago