होम / Anurag Thakur: भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा में सिवनी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कमलनाथ पर जमकर साधा निशाना

Anurag Thakur: भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा में सिवनी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कमलनाथ पर जमकर साधा निशाना

• LAST UPDATED : September 11, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Anurag Thakur: भारतीय जनता पार्टी की जनआर्शीवाद यात्रा के साथ आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सिवनी पहुंचे। यात्रा के पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुराग ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म को गाली देने के लिए कांग्रेस के नेता एक के बाद सामने आ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पे आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न कोई नेता है,न नीति है और उनके सभी नेताओं की नीयत में खोट है।

  • बाबा साहब के दिए हुए सविंधान की धज्जियां उड़ा रहे कांग्रेसी नेता
  • यूपीए का चोला बदलकर कांग्रेस ने बनाया गठबंधन

कांग्रेस पर हमला

दरअसल यूपीए का चोला बदलकर कांग्रेस ने गठबंधन बनाया है। जिसमे वे सभी नेता शामिल है, जिनका नाम भ्रष्टाचार में सामने आया है। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल विदेश में भारत की छवि को खराब कर रहे हैं, तो भारत में उनके नेता सनातन और हिंदू धर्म को अपमानित कर रहे हैं। लेकिन राहुल गाँधी ने अबतक इन नेताओ के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला।

भाजपा सरकार का गुणगान

आगे उन्होंने भाजपा सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार सनातन संस्कृति को सम्मान दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कमल नाथ जब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने भाजपा की जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया। उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास को रोकने का काम किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बालाघाट-सिवनी सांसद ढाल सिंह बिसेन,सिवनी विधायक दिनेश राय सहित सभी भजपा नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।

Also Read: अश्नीर ग्रोवर के विवादित बयान पर मप्र के गृहमंत्री का पलटवार, कहा- जिनके दिमाग में कचरा होता है, उन्हें गंदगी ही दिखाई देती है

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox