होम / Arif Aqueel Passed Away: कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील का निधन

Arif Aqueel Passed Away: कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील का निधन

• LAST UPDATED : July 29, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Arif Aqueel Passed Away: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक युग का अंत हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का सोमवार सुबह निधन हो गया। ‘शेर-ए-भोपाल’ के नाम से मशहूर अकील पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

भोपाल के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे

भोपाल के अपोलो अस्पताल में भर्ती अकील को रविवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

छात्र राजनीति से सफर शुरू किया 

अकील ने छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू किया और 40 साल तक भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे दो बार मंत्री भी रहे और कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला।

हजारों लोगों को घर दिया

उनकी शिक्षा और अनोखी राजनीतिक शैली के लिए जाने जाते थे। अकील ने आरिफ नगर बसाकर हजारों लोगों को घर दिया और कई सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।

हाल ही में उन्होंने अपने बेटे आतिफ को राजनीतिक विरासत सौंपी थी। आरिफ अकील के निधन से मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox