होम / Arun Yadav: अरुण यादव ने बीजेपी को लेकर दिया बयान, कहा- अब क्या भाजपाई हमे सनातन समझाएंगे?

Arun Yadav: अरुण यादव ने बीजेपी को लेकर दिया बयान, कहा- अब क्या भाजपाई हमे सनातन समझाएंगे?

• LAST UPDATED : September 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Arun Yadav: छतरपुर में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जन आक्रोश यात्रा के बुंदेलखंड प्रभारी अरुण यादव ने आज सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान देकर भाजपा को धर्म के मामले में आड़े हाथ लेकर नसीहत दी है। अरुण यादव ने कहा कि सनातन धर्म इस प्रदेश देश मे लागू है और हम सब इसका पालन करने बाले है।

  • भगवान कृष्ण को भोग कब लगाना है ये बताएंगे !
  • घर-घर जाकर गंगा जल लेकर कसम खाने में लगे

भगवान के ठेकेदार

उन्होंने कहा कि कौन है ऐसा जो इसका पालन नही कर रहा है। आप बताओं अब यह भाजपाई हमे बताएंगे की मंदिर कब जाना है। भगवान राम का नाम कब लेना है। भगवान कृष्ण को भोग कब लगाना है ये बताएंगे ! ये हम से कहेंगे हमे क्या करना है, कांग्रेस की घर घर गंगाजल पहुचाने की योजना पर कहा कि हम कुछ भी करे भाजपा को इससे क्या तकलीफ़ है। भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि मेहरवानी कर के आप लोग भगवान के ठेकेदार न बने।

जन आक्रोश यात्रा

गौरतलब है कि अरुण यादव जन आक्रोश यात्रा को लेकर छतरपुर पहुँचे हुए है। जंहा पर आज उन्होंने सनातन धर्म पर खुलकर बात करते हुए भाजपा को धर्म के मामले में आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली घर-घर जाकर भाजपा के अधूरे कामों और शिकायतों को बताने में लगी है। साथ ही कांग्रेस कार्यक्रता घर-घर जाकर हाथ में गंगा जल लेकर कसम खाने में लगे हैं कि उनकी सरकार बनने पर वो कमलनाथ द्वारा किए गए सारे वादों को पूरा करेंगे।

Also Read: