होम / Auto News: 1 मई से मंहगी हो जाएंगी टाटा की कारें!

Auto News: 1 मई से मंहगी हो जाएंगी टाटा की कारें!

• LAST UPDATED : April 18, 2023

Auto News:टाटा मोटर्स ने आज लोगों को बुरी खबर सुनाई है। कंपनी ने आज अपने पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की कीमतों को 1 मई 2023 से बढ़ाने की घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने स्टॉक एक्सचेंजों (BSE-NSE) को फाइलिंग में बताया है कि कंपनी ने अपने सभी वैरिएंट और मॉडल की कीमतों में एवरेज 0.6% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

दूसरी बार PV की बढ़ेगी कीमत

टाटा की गाड़ीयों के शौकीन लोगों के लिए सस्ते दाम पर गाड़ी खरीदने का यह आखिरी महीना है। 30 अप्रैल के बाद, अगले महीने की 1 तारीख से टाटा अपनी सभी कारें महंगी करने वाली है। इससे पहले टाटा ने फरवरी 2023 में कीमतों में इजाफा किया था।

इस वजह से बढ़ी कीमत

टाटा मोटर्स ने स्टॉक एक्सचेंज में फाइलिंग के दौरान कीमतों में बढ़ोतरी करने की वजह का खुलासा किया है। कंपनी ने  नए रेगुलेटरी चेंजेस और ओवरऑल इनपुट कॉस्ट यानी कार की मेकिंग कॉस्ट बढ़ने की वजह का हवाला दिया है। पैसेंजर व्हीकल्स के अलावा कंपनी ने अपने कमर्शियल व्हीकल्स के दामों में भी पहले बढ़ोतरी की थी। टाटा ने 1 अप्रैल से अपने कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 5% बढ़ाया था।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox