होम / बालाघाट: कांग्रेसी सरपंच सहित दर्जनों जनपद सदस्य ने ली भाजपा की सदस्यता

बालाघाट: कांग्रेसी सरपंच सहित दर्जनों जनपद सदस्य ने ली भाजपा की सदस्यता

• LAST UPDATED : April 8, 2023

मध्यप्रदेश का ये चुनावी साल है। चुनाव के पहले दलबदलने का कार्य शुरू हो गया है। आज बालाघाट की बैहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक जनपद सदस्य, 3 सरपंच,उपसरपंच सहित दर्जनों कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा में शामिल होने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की महामंत्री श्रीमती कल्पना मर्सकोले ने भगवा गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया है।

  • भाजपा स्थापना दिवस
  • मजबूती मिलने की संभावना

भाजपा स्थापना दिवस

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी  के 44 वे स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा गढ़ी के मंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस के जनपद सदस्य दीपक मरकाम, सरपंच भगत सिंह मरावी, नरेंद्र चीचाम, श्रीमती बिस्तो बाई आर्मो सहित दर्जनों ने भाजपा का दामन थामा है।

मजबूती मिलने की संभावना

कांग्रेसियों के इस कदम से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा में शामिल होने से भाजपा की आदिवासी विधानसभा बैहर को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढे़- जब तक 1000 बेटों पर 1000 बेटियां नही होगी तब तक चैन से नही बैठूंगा- शिवराज सिंह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox