होम / Balaghat: खेत में किसान का खुन से लथपथ शव मिला, पुलिस व वन विभाग जांच में जुटी

Balaghat: खेत में किसान का खुन से लथपथ शव मिला, पुलिस व वन विभाग जांच में जुटी

• LAST UPDATED : December 30, 2022

इंडिया न्यूज, बालाघाट (Balaghat– Madhya Pradesh)

Balaghat: मध्यप्रदेश के बालाघाट में चांगोटोला थाना अंतर्गत घुनाड़ी गांव के खेत में शुक्रवार को एक किसान का शव मिलने का मामला सामने आ रहा है। जिसके चलते पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिली है, कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। किसान की मौत जानवर के हमले से हुई या फिर किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से की गई  हत्या है। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। जिसके चलते मामले में पुलिस व वन विभाग दोनों जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े: Video: तेंदुए की हरकतें देख पर्यटकों ने कहा, कसरत कर रहा है, वीडियो वायरल

जानकारी मिली है, कि खेत में छोटा सा मकान बना हुआ है। जहां पर किसान बकरियों को बांधकर रखता है। रोज की तरह गुरुवार को भी खाना खाकर खेत वाले मकान में सोने गया हुआ था। शुक्रवार की सुबह देर समय तक घर नहीं लौटने पर परिवारजनों ने खेत जाकर देखा। तो किसान मकान के पास जलाए हुए अलाव के पास मृत हालत में पाया गया।

इस मामसे में ग्रामीणों का कहना है, कि चांगोटोला, लामता के पूरे जंगल कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के कारीडोर से जुड़े हुए हैं। जिसके चलते जंगलों में जंगली जानवर आ गए हैं। तोपसिंग इनवाती खेत गया हुआ था। तभी मकान के बाहर सो रहा होगा। इस बीच हिंसक किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े: MP: उमाभारती पहुँची छिंदवाड़ा, पत्रकारों से करी चर्चा, इन मुद्दों पर बेबाकी से बोली

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox