मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बालाघाट के 3 दिवसीय प्रवास के 2 दूसरे दिन आज नशामुक्त ग्राम छोटी कुम्हारी पहुंची। जहां पर उमाभारती का ग्रामीणों ने भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान उमा भारती ने देशभक्ति गीत जहां डाल-डाल पर सोने की चिढ़िया करती हैं बसेरा,ओ भारत देश हैं मेरा का गायन किया।
उमाभारती ने इस देशभक्ति गीत के माध्यम से वर्ष 2003 के प्रदेश के विधानसभा चुनाव को याद करते हुये कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के समय सड़कें, बिजली व पानी की स्थिति ठीक नहीं थी। सड़कों में इतने ज्यादा गड्ढे थे कि पैदल चलना भी मुश्किल था। तब इस देशभक्ति गीत जहां डाल-डाल पर सोने की चिढ़िया करती हैं बसेरा,ओ भारत देश हैं मेरा की थीम पर चुनावी गीत तैयार किया गया था और वह उसे खूब सुनती थी।
आज इस गांव में यह देशभक्ति गीत का गायन होने पर उन्होने ना सिर्फ इसका गायन किया बल्कि इसको लेकर जमकर सराहना भी की। सुश्री भारती ने कहा कि वह नशामुक्ति का संकल्प लेकर कार्य कर रही हैं। इसमें जनता व जनार्दन की भागीदारी की जरूरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमे गांव-गांव शराब वाला देश नहीं चाहिए, हमें सोने की चिढ़िया वाला देश चाहिए। हमे ऐसा देश नही चाहिए जहाँ महिलायें भयभीत हो, हमे ऐसा देश चाहिए जहां सोने की चिढ़िया करती हो बसेरा।