बालाघाट: मध्यप्रदेश के बालाघाट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जंहा एक शराबी पति ने आपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मामला बालाघाट के लांजी थानांतर्गत आने वाले ग्राम अमेड़ा का है। बता दे 9 फरवरी की देर को घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद को घर के अंदर कैद कर लिया।
घटना की सूचना पर एसडीओपी दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व मे लांजी थाना प्रभारी और जवान पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार किया।
विवाद की वजह से आरोपी पति से अलग रह रही थी पत्नि
बता दे कि इस घटना के बाद गांव मे तनावपूर्ण माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार मृतिका सरला बावनकर को उसके शराबी पति के बीच पिछले कुछ वर्षों से विवाद चला आ रहा था। जिससे महिला अलग रह रही थी। बीती देर शाम आरोपी दुर्गा प्रसाद पहुंचा और चाकू से गोदकर पत्नि को मौत के घाट उतार दिया।
जिसके बाद हत्यारे पति के खिलाफ आक्रोश पनप गया। जानकारी पर एसडीओपी दुर्गेश आरमो पहुंचे और सूझबूझ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया गया।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…