होम / कांग्रेस में शामिल होने से पहले यादवेंद्र का सिंधिया पर आरोप, कहा- ‘सिंधिया के भाजपा में आने से बिगड़े हालात’

कांग्रेस में शामिल होने से पहले यादवेंद्र का सिंधिया पर आरोप, कहा- ‘सिंधिया के भाजपा में आने से बिगड़े हालात’

• LAST UPDATED : March 22, 2023

MP Election 2023: राव परिवार के सदस्य और अशोकनगर जिले के कद्दावर नेता राव यादवेंद्र सिंह यादव आज भोपाल में कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने से पहले उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें क्षेत्र की जनता की उपेक्षा व कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप प्रमुख है।

साथ ही उन्होंने बड़ी बात कही कि ये सब तब से हो रहा है। जब से सिंधिया और उनसे जुड़े लोग भारतीय जनता पार्टी में आए हैं।

बीजेपी पर लगाया कार्यकर्ताओं प्रताड़ित करने का आरोप

कांग्रेस में जाने से पहले उन्होंने आरोप लगाया कि अब भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय या अटल बिहारी वाजपेई वाली पार्टी नहीं रही है। उनका कहना है कि मुंगावली क्षेत्र एवं जिले भर में उनके कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। साथ ही कार्यकर्ताओं प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है।

सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से बिगड़े है हालात

इन सब के पीछे वह सिंधिया जी एवं उनके साथ आए लोगों के भाजपा में आने को सबसे बड़ा कारण मानते हैं। मुंगावली से कांग्रेस के विधानसभा टिकट मिलने पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई शर्त नहीं होती जो कार्यकर्ता योग्य होगा एवं कार्य करेगा पार्टी उन्हें टिकट देती है।

राव परिवार के लोगों का लंबे समय रहा है दबदबा

गौरतलब है कि यादवेंद्र सिंह के पिता राव देशराज सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने छह बार मुंगावली से टिकट दिया था। खुद यादवेंद्र सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे हैं। एवं भारतीय जनता पार्टी म संगठन में उपाध्यक्ष पद पर रहे हैं। राव परिवार की मुंगावली क्षेत्र में अच्छी-खासी पकड़ मानी जाती है। यही कारण है कि 6 बार राव देशराज सिंह और एक बार उनकी मां भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। इसके अलावा संगठन एवं दूसरे पदों पर भी इस परिवार के लोगों का दबदबा लंबे समय से जिले में रहा है। देशराज सिंह उन नेताओं में शुमार रहे हैं जिन्होंने अशोकनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी को स्थापित किया है। इन सारी परिस्थितियों के बीच यादवेंद्र सिंह को आज भारतीय जनता पार्टी तो छोड़ कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रदेश भर में आज मनाया जा रहा चैत्र नवरात्रि पर्व, प्राचीन माँ शारदा देवी में श्रद्धालुओं का लगा तांता

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox