प्रदेश की बड़ी खबरें

विधानसभा चुनाव से पहले एमपी सरकार ने लिया इतने करोड़ का लोन, 5 महीने में 10वां कर्ज!

India News (इंडिया न्यूज़), MP Government Loan: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव आने वाले है। लेकिन इन चुनावों से पहले सिएम शिवराज सरकार ने एक नया और बड़ा लोन ले लिया है। बता दें कि अप्रैल में नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से 2000 करोड़ रुपए का लोन लिया है। इस लोन की अवधि 10 साल की है। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

मध्य प्रदेश सरकार इस साल यानी 2023 में अब तक 25 हजार करोड़ रुपए का लोन ले चुकी है।

सरकार पर 25 हजार करोड़ का लोन

शिवराज सरकार ने साल 2023 के इन पांच महीनों में अब तक अलग-अलग तारीखों पर 10 बार कर्ज लिया है। जनवरी, फरवरी, मार्च और मई में सरकार ने लोन लिया था। वहीं 2023-24 का वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद सरकार ने हाल ही में पहला लोन लिया है।

सरकार ने कब और कितना लिया लोन?

  • 31 जनवरी को 2 हजार करोड़ रुपए का कर्ज
  • फरवरी में अलग-अलग तारीखों पर 4 बार में 12000 करोड़ का लोन
  • मार्च के महीने में अलग-अलग तारीखों पर 3 बार में 9000 करोड़ का लोन
  • अब मई में 2000 करोड़ का लोन

तारीखों से हिसाब से लोन

  • 25 जनवरी 2023- 2000 करोड़
  • 02 फरवरी 2023- 3000 करोड़
  • 09 फरवरी 2023- 3000 करोड़
  • 16 फरवरी 2023-3000 करोड़
  • 23 फरवरी 2023- 3000 करोड़
  • 02 मार्च 2023- 3000 करोड़
  • 09 मार्च 2023- 2000 करोड़
  • 17 मार्च 2023- 4000 करोड़
  • 24 मार्च 2023- 1000 करोड़
  • 29 मई 2023- 2000 करोड़

जानकारी मिली है कि राज्य सरकार के खाते में यह राशि 30 मई को आ जाएगी। वहीं, 30 मई 2023 तक शिवराज सरकार पर तीन लाख 31 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। जो वर्ष 2023-24 के बजट तीन लाख 14 हजार करोड़ रुपए से कई गुना ज्यादा है।

Himanshi Rajput

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago