होम / जानिए लोबिया खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं benefits to the body by eating cowpea

जानिए लोबिया खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं benefits to the body by eating cowpea

• LAST UPDATED : April 22, 2022

Benefits to the body by eating cowpea: लोबिया प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है अगर आपको प्रोटीन से भरपूर खाने की सलाह दी जाये तो लोबिया सबसे बेस्ट मन गया है शाकाहारी लोंगो के लिए तो सर्वोत्तम आहार है ये इसमें प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है। इसके अलावा, लोबिया फाइबर (fiber) से भरपूर होने के कारण, लोगों को वजन घटाने (weight loss) में मदद करता है। लोबिया का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करने के लिए भी फायदेमंद है। जानते हैं कैसे लोबिया (cowpea benefits ) फायदेमंद है।

क्या है लोबिया (what is cowpea)

लोबिया एक काले रंग के निशान के साथ अंडाकार आकार के बीन्स होते हैं, इसलिए ये काली आंख वाले मटर के रूप में भी पहचाने जाते हैं। लोबिया लाल, सफेद, काले और भूरे रंग के जैसे विभिन्न रंगों में उपलब्ध होते है, यह स्वाद में अच्छा और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सुबह भीगे हुए लोबिया को खाया जा सकता है।

जानिए कितनी मात्रा होती है इसमें प्रोटीन की

सोयाबीन (100 ग्राम) में 36.5g प्रोटीन पाया जाता है।

लोबिया (170 ग्राम) में 13. g प्रोटीन पाया जाता है।

एक अंडा में (100 ग्राम) 13 g प्रोटीन पाया जाता है।

दूध में (100 ग्राम) 3.4 g प्रोटीन पाया जाता है।

मांस में (100 ग्राम) 26 g प्रोटीन पाया जाता है।

लोबिया खाने से क्या लाभ होते है

1 . लोबिया शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

2 . लोबिया का सेवन करने से वजन कम किया जा सकता है।

3 . लोबिया का सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार है।

4 . लोबिया का सेवन दिल की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

5 . नींद से जुड़ी समस्याओं से भी लोबिया का सेवन राहत देता है।

6 . लोबिया में उच्च स्तर का आयरन होता है, जो आपको एनीमिया से बचाता है।

7 . लोबिया का सेवन इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।

लोबिया का सेवन किस तरह करें

1 . लोबिया की फली व बीजों की सब्जी बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है।

2 . लोबिया के बीजों की चाट बनाकर भी आप खा सकते हैं।

3 . इसके अलावा आप स्प्राउट्स की तरह भी लोबिया का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Oily Food हमारे शरीर पर क्या प्रभाव डालता है

ये भी पढ़ें: जानिए क्या फायदे मिलते हैं शहतूत की पत्तियों को खाने से Benefits Of Eating Mulberry Leaves

ये भी पढ़ें: Skin Care Tips For Men In Summer

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox