India News (इंडिया न्यूज़), Berasia: राज्यसभा सांसद व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल के बैरसिया तहसील क्षेत्र में स्थित देव बरखेड़ी धाम की पैदल परिक्रमा की है। उनके साथ कांग्रेस के अनेक नेता और गांव में रहने वाले हजारों की संख्या में क्षेत्र वासी भी परिक्रमा में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अधिक मास के पावन अवसर पर भोपाल जिले के बैरसिया क्षेत्र में स्थित ग्राम देव बरखेड़ी में बरखेड़ी मंदिर में बिराजे भगवान देवनारायण जी व बाबा रामदेव जी के तीर्थ क्षेत्र की 11 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा कर क्षेत्र वासियों के सुखद जीवन की कामना कर धर्म लाभ लिया।
दोपहर भगवान श्री देवनारायण जी के मंदिर पहुंचे पुजा अर्चना कर वही से तीर्थ क्षेत्र की परिक्रमा प्रारंभ की है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नौरंग गुर्जर ने अपने निवास पर दिग्विजय सिंह का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत सत्कार किया। दिग्विजय सिंह विभिन्न गांवों से होते हुए लगभग 11 किलोमीटर पैदल नंगे पांव परिक्रमा कर भगवान देवनारायण जी व बाबा रामदेव जी के दर्शन किए और भोपाल के लिए रवाना हुए। दिग्विजय सिंह की परिक्रमा में हजारों क्षेत्रवासी शामिल हुए।
गौरतलब है कि अधिकमास शुरू होने के साथ ही ग्राम देव बरखेड़ी में स्थित देवनारायण भगवान व बाबा रामदेवजी के प्रसिद्घ तीर्थ क्षेत्र की परिक्रमा करने की मान्यता है। अधिक मास के दौरान समूचे मध्यप्रदेश से हजारों श्रद्धालु पैदल परिक्रमा करने देव बरखेड़ी पहुंचते हैं।
Also Read: दिग्विजय सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पलटवार
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…