प्रदेश की बड़ी खबरें

Bharat Jodo Nyay Yatra: BJP कार्यकर्ताओं ने दिए राहुल गांधी को आलू, कहा- अब सोना दीजिए, जानें पूरा मामला

India News (इंडिया न्यूज), Bharat Jodo Nyay Yatra: सोशल मीडिया पर अक्सर राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल होता है, जिसमें राहुल गांधी कथित तौर पर एक ओर से आलू डालकर दूसरी ओर से सोना निकालने की बात करते है। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया गया है कि बीजेपी AI तकनीक से वीडियो एडिट करके शेयर करती है।

राहुल गांधी को BJP कार्यकर्ताओं ने दिए आलू

इसी वायरल वीडियो के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को आलू दिए और उनसे सोना निकलने की मांग करने लगे। आलू लेते समय राहुल गांधी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से हंसकर कहा कि आलू देते वक्त घबराएं नहीं। इसके बाद राहुल गांधी ने आलू ले लिए और बदले में उन्होंने सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं से हाथ भी मिलाया और उन्हें फ्लाइंग किस दी।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद थे। बता दें कि शाजापुर के बाद राहुल गांधी उज्जैन पहुंचे जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए है।

यात्रा को लेकर CM ने कहा

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सीएम ने कहा, “देव दर्शन करने की नगरी है उज्जैन यही शुभकामनाएं देता हूं कि भगवान के दर्शन अच्छे से कर लें। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें, राहुल गांधी पश्चाताप करें कि मंदिर का आमंत्रण उनकी पार्टी ने क्यों ठुकराया था। वह जनता से माफी भी मांगें। मंदिर को लेकर उनके पार्टी के नेता आज भी पश्चाताप क्यों करते हैं। मध्य प्रदेश सद्भावना शांति का टापू है। जिस भाव से वह यात्रा कर रहे हैं। वह फलीभूत नहीं होगी। जिंदगी भर जिस पार्टी ने अन्याय किया। वह न्याय के प्रश्न ढूंढते हैं। पहले किए गए अपराधों के मामले में कांग्रेस क्यों सार्वजनिक माफी नहीं मांगती। मैं उम्मीद करता हूं, राहुल गांधी इन सब बातों के उत्तर देंगे।

Read More:

 

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago