होम / Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा के बहाने खुद की ब्रांडिंग में जुटे कांग्रेस के कई नेता : BJP

Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा के बहाने खुद की ब्रांडिंग में जुटे कांग्रेस के कई नेता : BJP

• LAST UPDATED : November 24, 2022
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा अभी मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। जिस पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेर लिया है। बीजेपी का आरोप है कि मध्य प्रदेश में होल्डिंग के माध्यम से कांग्रेस के नेता चेहरा चमकाने में जुट गए हैं। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा से होकर यात्रा गुजरेगी. यात्रा के इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा पहुंचने से पहले ही सड़क कांग्रेस के पोस्टरों से भर गई है। भारत जोड़ो यात्रा के होल्डिंग्स पूरे शहर में लगा दिए गए हैं। होल्डिंग के माध्यम से कांग्रेस के कई नेता खुद की ब्रांडिंग में भी जुट गए हैं।
बीजेपी के प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया का कहना है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो चुका है। कांग्रेस कई गुटों में बंट गई है। अरुण यादव का एक गुट बन गया है। तो कहीं पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तो कहीं कमलनाथ के समर्थक सक्रिय हो गए हैं। इन गूटों में बंटी कांग्रेस को जोड़ने के लिए राहुल गांधी आ रहे है। साथ ही उन्होंने यह भि कहा कि साल 2023 विधानसभा चुनाव में टिकट पाने का जुगाड़ लगा रहे है। जिसके चलते कई कांग्रेस के नेता बड़े-बड़े होर्डिंग लगा रहे हैं। उन्हें भारत जोड़ो यात्रा से कोई लेना-देना नहीं है।

 

यह भी पढ़े: Bhind: पिस्टल से केक काटकर बनाया बर्थडे, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दबोचा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox