होम / Bharat Jodo Yatra: मध्यप्रदेश में 17 यात्राएं राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी : दिग्विजय सिंह

Bharat Jodo Yatra: मध्यप्रदेश में 17 यात्राएं राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी : दिग्विजय सिंह

• LAST UPDATED : November 12, 2022

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 20 नवंबर को मध्य प्रदेश पहुचेंगी। जिसके लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने खुद इस यात्रा कि तैयारियों की मॉनीटरिंग करी। प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी की यात्रा को लेकर काफी गंभीर है। जिसके चलते कांग्रेस और कमलनाथ इस यात्रा पर प्रतिदिन चर्चा कर रहे हैं। कमलनाथ MP के कई जिलों में पहुंचकर राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के मार्ग का निरीक्षण किया है।

इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश में 17 यात्राएं राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। प्रदेश के हर क्षेत्र, हर जिले से यात्राएं प्रारंभ हो कर निकट के जिले की हद तक जा रही हैं। वहां पहुंच कर वे संविधान की प्रति व राष्ट्रीय ध्वज उस जिले के यात्रियों को सौंप रहे हैं। ऐसी 17 यात्राएं इस प्रकार हर क्षेत्रों से गुजर कर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।

दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट :

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि, मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र हर ज़िले से यात्राएँ प्रारंभ हो कर निकट के ज़िले की हद तक जा रही हैं। वहॉं पहुँच कर वे संविधान की प्रति व राष्ट्रीय ध्वज उस ज़िले के यात्रियों को सौंप रहे हैं। ऐसी 17 यात्राएँ इस प्रकार हर क्षेत्रों से गुजर कर Bharat Jodo Yatra में शामिल होंगी।

भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश पहुंचेगी। इससे पहले यह यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलो में 382 किमी की दूरी तय करेगी। जिसके बाद 21 नवंबर को यहीं पर एक दिन यात्रा विश्राम करेगी। फिर 22 नवंबर को पदयात्रा शुरू होकर बुरहानपुर शहर पहुंचेगी। शहर के बाहर ट्रांसपोर्ट नगर में राहुल गांधी की आम सभा को संबोधन करेंगे। इसके बाद यात्रा खंडवा के लिए रवाना हो जाएगी।

यह भी पढ़े: Bharat Jodo Yatra: MP में कमलनाथ ने किया भारत जोड़ो यात्रा’ के मार्ग का निरीक्षण

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox