होम / Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने एमपी की जनता का किया धन्यवाद, साथ ही शिवराज सरकार पर साधा निशाना

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने एमपी की जनता का किया धन्यवाद, साथ ही शिवराज सरकार पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : December 5, 2022

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को मध्यप्रदेश से राजस्थान में पहुंची है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। इससे पहले मध्य प्रदेश में यात्रा ने 12 दिनों में 380 किलोमीटर की यात्रा तय की गई। जिसके चलते मध्य प्रदेश में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी ने कहा कि यहां भारत जोड़ो यात्रा को भारी समर्थन मिला है। जिसके लिए राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश की जनता को यात्रा को समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया।

 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की यात्रा पूरी होने पर राहुल गांधी ने अपने एक लिखित बयान में कहा कि 12 दिनों तक मध्य प्रदेश की धरा से भारत जोड़ो यात्रा निकली।
उन्होंने बुरहानपुर जिले से मध्य प्रदेश में यात्रा की शुरूआत की। जिसके बाद वो सतपुड़ा, विंध्य के पहाड़ों, ताप्ती और नर्मदा नदियों को पार करते हुए कई शहरों और गांवों से गुजरे। इस दौरान मध्य प्रदेश के लोगों से उनको जबरदस्त समर्थन मिला।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने शिवराज सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना। उन्होंने कहा कि ‘समाज के हर वर्ग के लाखों लोग-नौजवान, महिलाएं, किसान, मजदूर सुबह की ठंड और गड्ढों से भरी सड़कों की परवाह किए बिना हमारे साथ कदम से कदम मिला कर चले। उनकी इस यात्रा में शामिल हुए लाखों लोग हमेशा उनकी स्मृतियों में रहेंगे।

Bharat Jodo Yatra: भ्रष्टाचार चरम पर है: राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी की वजह से अपने भविष्य की उम्मीद खोता जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है और युवा सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। वहीं जिन छोटे व्यवसासियों को देश की समृद्धि की रीढ़ हड्डी माना जाता है। वो केंद्र सरकार की नीतियों जीएसटी और नोटबंदी की मार से नहीं उभर पाए हैं।

यह भी पढ़े: Burhanpur: बंदूक लूट कांड में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox