होम / Bharat Ratna: लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर दिग्विजय सिंह ने कही ये बात, जानें

Bharat Ratna: लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर दिग्विजय सिंह ने कही ये बात, जानें

• LAST UPDATED : February 5, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),Bharat Ratna: भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी ने 2 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी थी। जिसके बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया। इस कड़ी में एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

एक और नेता है जिन्हें सम्मानित किया जाए- दिग्विजय 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देकर नेक काम किया है बधाई। देर से ही सही पर दिया तो, अब एक और हैं जिन्होंने आरएसएस, बीजेपी के लिए और देश के लिए उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। वे हैं, डॉ मुरली मनोहर जोशी, उनको भी भारत सरकार को सम्मानित करना चाहिए।

पीएम ने पोस्ट कर कही ये बात 

बता दें कि पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित हो ने पर उन्हें बधाई दी।

हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं। ”

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox