भिंड: भिंड में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को गोली लगने का मामला सामने आया है। बता दे महिला खेत में सरसों तोड़ने गई थी वहीं बुजुर्ग महिला को गोली लगी। मामला भिंड के पावई थाना अंतर्गत गांव ढिढौना का है। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पावई थाना पुलिस पहुंची।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला को शिकारियों द्वारा जानवर (सुअर) का शिकार किए जाने के दौरान गोली लगी ।जानवर (सुअर) का शिकार करने के लिए शिकारियों द्वारा सरसों के खेत में गोली चलाई गई थी। जो की सरसों तोड़ रही महिला को लग गयी।
बता दे गोली बुजुर्ग महिला के पैर में लगी। बुजुर्ग महिला के पैर में टोपीदार बंदूक की गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। शिकारियों को सरसों का पेड़ हलते देख खेत में जानवर (सुअर) के होने का अंदेशा हुआ, जिस वजह से उन्होने गोली चला दी जो बुजुर्ग महिला को लग गई।
बुजुर्ग महिला को गोली लगने के बाद शिकारी मौके से फरार हो गए। गोली लगने की बात सुनकर खेत पर बुजुर्ग महिला के घरवाले पहुंचे। घायल बुजुर्ग महिला को घरवालों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भिंड में भर्ती कराया। मामला भिंड के पावई थाना अंतर्गत गांव ढिढौना का है। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पावई थाना पुलिस पहुंची ।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…