Bhopal: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्यप्रदेेश में है। जो कई जिलों से गुजर रही है। इसी  दौरान कांग्रेस पार्टी में पार्टी तोड़ने का एक और उदाहरण सामने आया है। दरसअल सत्‍तारूढ़ पार्टी भाजपा ने कांग्रेस को करारा झटका दे दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व मुख्‍यमंत्री व पार्टी के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ के करीबी नरेंद्र सलूजा भाजपा में शामिल हो गए है। जिसके चलते सत्ताधारी पार्टी के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं नरेंद्र सलूजा को भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कराई है।

यह भी पढ़े: Bharat Jodo Yatra: टंट्या मामा को अंग्रेजों ने जरूर फांसी पर चढ़ाया लेकिन RSS ने की मदद: राहुल गांधी

सलूजा ने बताया क्यों छोड़ी कांग्रेस?

भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण करने के बाद नरेंद्र सलूजा ने पत्रकारों से बातचित करते हुए कहा कि मैंने कांग्रेस इसलिए छोड़ी है क्योंकि, खालसा कॉलेज में हुए घटनाक्रम के बाद 84 दंगो का सच सामने आया, उसके बाद मेरा मन व्यथित हुआ। में जिस धर्म मे आस्था रखता हूं, उस धर्म के मेरे लोगो की हत्या के आरोपितों के सच ने मेरी आँखें खोल दी। मेैं ऐसे संगठन के साथ कार्य नही कर सकता। खालसा कॉलेज घटनाक्रम के बाद मेने कांग्रेस की कोई पोस्ट नही की। न राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ। ना कमलनाथ से बात करी , ना मेैं उनसे मिला और ना ही उनको जन्मदिन की बधाई दी में एक कार्यकता के रूप में भाजपा में शामिल हुआ हूं। में शिवराज और नरेंद्रमोदी की, कार्यशिलता  सहजता, विचारधारा से प्रभावित हूं। मैं एसी के साथ नहीं रह सकता जिन पर मेरे र्धम के लोगों काी हत्या का आरोप हो। बाकी बीजेपी पार्टी कोई जिम्मेदारी देगी, उसे जी-जान से निभाउंगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने क्या कहा? 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व,कृतित्व से प्रभावित होकर आज श्री नरेंद्र सलूजा परिवार में सम्मिलित हो रहे हैं। भाजपा एक वैभवशाली, गौरवशाली राष्ट्र के निर्माण हेतु मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रही है। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का हिस्सा अब सलूजा जी हैं।

आगे उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र सलूजा जी के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। एक ऐसे नेता जो अपने तर्कों के आधार पर अपनी बात रखते हैं, भाजपा के पास होंगे। मैं भाजपा परिवार में सलूजा जी का स्वागत करता हूं। परिश्रमपूर्वक पार्टी का कार्य करें और देश के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। 

यह भी पढ़े: Gwalior: सोहेल ने सोनू बनकर महिला को प्रेमजाल में फसाया, फिर दुष्कर्म कर जबरन किया धर्मांतरण