होम / Bhopal:टीएमसी के मंत्री ने की देश की राष्ट्रपति के बारे में अशोभनीय टिप्पणी: video viral

Bhopal:टीएमसी के मंत्री ने की देश की राष्ट्रपति के बारे में अशोभनीय टिप्पणी: video viral

• LAST UPDATED : November 12, 2022

Bhopal: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अखिल गिरी का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे है। जिसके चलते उनका यह वीडियो उन पर भारी पड़ गया है। उनके इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने निंदा की है।

विष्णुदत्त शर्मा टीएमसी के मंत्री को घेरा

भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अखिल गिरी की राष्ट्रपति पर की गई कथित टिप्पणी की निंदा करते हुए आज कहा कि इस मुद्दे पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी चुप क्यों हैं।

साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा कि टीएमसी के मंत्री अखिल गिरी द्वारा देश की राष्ट्रपति के बारे में अशोभनीय टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। हताश व निराश विपक्षी दल के नेताओं द्वारा देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति के खिलाफ लगातार शर्मनाक टिप्पणियां जनजातीय वर्ग का अपमान है। उन्होंने कहा कि बनर्जी इस मामले में मौन क्यों हैं।

दरसअल अखिल गिरि ने नंदीग्राम में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्प्णी की । उन्होंने कहा, हम लोग किसी को उनकी शक्ल-सूरत से नहीं आंकते। हम राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? जिसके बाद गिरी का ये भीषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे राष्ट्रपति पर आपत्तिजक टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़े: Bharat Jodo Yatra: MP में कमलनाथ ने किया भारत जोड़ो यात्रा’ के मार्ग का निरीक्षण

ममता बनर्जी पर भाजपा ने साधा निशाना 

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने ममता बनर्जी और उनके मंत्री अखिल गिरि पर निशाना साधा है। भाजपा ने दावा किया कि जब अखिल गिरि ने राष्ट्रपति के खिलाफ यह टिप्पणी की तो ममता बनर्जी सरकार की महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पंका भी वहां मौजूद थीं।

यह भी पढ़े: Bharat Jodo Yatra: मध्यप्रदेश में 17 यात्राएं राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी : दिग्विजय सिंह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox