India News MP (इंडिया न्यूज़) Bhopal: राजधानी के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी हबीब मियां का निधन हो गया। 100 साल की उम्र पार कर चुके हबीब मियां हाल ही में तब सुर्खियों में आए जब 49 साल की महिला फिरोज से शादी करने का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हुई थी।
दरअसल, पुराने शहर के रहने वाले हबीब मियां का गुरुवार को ईद के दिन निधन हो गया। वह अपने करीबियों और परिचितों के बीच मंझले अब्बा के नाम से मशहूर थे। भोपाल के चुनिंदा स्वतंत्रता सेनानियों में से एक हबीब मियां की नमाज-ए-जनाजा टीबी सेंटर सेंट्रल लाइब्रेरी रोड पर अदा की गई। जिसके बाद उन्हें छावनी स्थित नत्था शाह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। हबीब मियां की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
103 साल की उम्र पार कर चुके हबीब मियां हाल ही में तब चर्चा में आए थे जब उनका 49 साल की महिला से शादी करने का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि, उनकी शादी 2023 में हुई थी। लेकिन, इसका वीडियो इसी साल जनवरी में वायरल हुआ था। जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ काजियात पहुंचकर शादी की कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद खुश नजर आ रहे हैं। हबीब मियां ने कहा था कि ये दिल का मामला है, दिल में गुंजाइश होनी चाहिए, बाकी सब आसान है।
2023 में हुए इस अनोखे निकाह का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें मुफ्ती-ए-शहर मोहम्मद अबुल कलाम खान कासमी भी दूल्हा-दुल्हन को बधाई देते नजर आए। इस वीडियो में मुतवल्ली कमेटी के कर्मचारी और काजी कैंप इलाके के निकाहख्वाह मौलाना याकूब साहब की बधाई आवाज सुनाई दे रही थी। इस समय मस्जिद कमेटी का ऐतिहासिक फैसला चर्चा में था, जिसमें कमेटी ने मुफ्ती मोहम्मद अबुल कलाम कासमी को पद से हटाने का नोटिस जारी किया था।
उन पर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने और सरकार विरोधी बयान देने का आरोप लगाया गया था। इस वीडियो में मुफ्ती कलाम साहब की मौजूदगी दिखाने के लिए ही यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया गया। हालांकि, बाद में तेजी से बदलते घटनाक्रम पर राजनीति हावी हो गई। जिसके बाद नोटिस जारी करने वाले मस्जिद कमेटी के सचिव यासिर अराफात को उनके पद से हटा दिया गया और उनकी जगह दूसरे कर्मचारी सैयद उवैस अली को प्रभारी सचिव बनाया गया। फिलहाल मामला कोर्ट में है। सचिव बदलने के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को अवमानना नोटिस जारी किया है।
Read More:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…