होम / Bhopal: प्रदेश में खाद की आपूर्ति निरंतर की जा रही है, कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, ऐसे लोगों से हम सख्ती से निपटेंगे :CM

Bhopal: प्रदेश में खाद की आपूर्ति निरंतर की जा रही है, कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, ऐसे लोगों से हम सख्ती से निपटेंगे :CM

• LAST UPDATED : November 12, 2022

Bhopal: मध्यप्रदेश में खाद को लेकर किसान काफी परेशान है। जिसके चलते प्रदेश सरकार इस सम्सया से निपटने का प्रयास कर रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खाद की आपूर्ति की लगातार मॉनिटिंग कर रहे है। जिस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में खाद की आपूर्ति निरंतर की जा रही है।मैं आपको आश्वस्त कर रहा हूं कि हम खाद की कोई कमी नहीं आने देंगे, खाद की कमी नहीं है। तकनीकी कारणों से थोड़ी से दिक्कत बीच में आई थी। लेकिन खाद की उपलब्धता है। आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी। कुछ लोग बस भ्रम फैला रहे हैं। अराजकता का माहौल बनाना चहाते हैं, प्रदेश में कुछ लोग। ऐसे लोगों से हम सख्ती से निपटेंगे। कोई गड़बड़ करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रीन ने ट्वीट कर लिखा है कि, प्रिय किसान बहनों और भाइयों, प्रदेश में खाद की आपूर्ति निरंतर की जा रही है, हम खाद की कोई कमी नहीं आने देंगे, खाद की भरपूर उपलब्धता है इसलिए आप बिल्कुल चिंतित न हों।

यह भी पढ़े: Bharat Jodo Yatra: MP में कमलनाथ ने किया भारत जोड़ो यात्रा’ के मार्ग का निरीक्षण

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox