होम / Bhopal Crime: पत्नि ने किया तलाक देने का विरोध, पति ने चाकू से किया जानलेवा हमला

Bhopal Crime: पत्नि ने किया तलाक देने का विरोध, पति ने चाकू से किया जानलेवा हमला

• LAST UPDATED : November 9, 2022
Bhopal Crime: भोपाल  के निशातपुरा थाना इलाके से एक मामला सामने आ रहा है। जहां पर तलाक का विरोध करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल विवाहित महिला को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी मिली है कि 25 वर्षीय मेहरिन पत्नी उबेद खान करोंद स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में पति और आठ साल के बेटे के साथ रहती है। 10 वर्ष पहले मेहरिन का निकाह आटो चालक उबेद से हुआ था। पिछले एक माह से किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था।

सोमवार को दोनों के बीच फिर झगड़ा हो रहा था। इस पर उबेद ने मेहरिन से तलाक लेने का बोला तो उसने मना कर दिया। शाम चार बजे उबेद ने पत्नी को साथ लिया और कजियात जाने के लिए हुई रिक्शा में बिठा लिया। इसके बाद वे दोनों रिक्‍शे में बैठकर निकल गए। उनका रिक्शा करोंद गल्ला मंडी से गुजर रहा था। तभी दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। इस दौरान उबेद ने गुस्‍से में आकर चाकू से मेहरिन पर अंधाधुन वार कर दिए। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर गई। लोगों ने उसे उठाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उबेद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox