मामा करता था गंदे कॉमेंट 15 साल की भांजी ने गुस्से में किया मर्डर

इंडिया न्यूज़ :Bhopal Crime News:  भोपाल में एक नाबालिक लड़की ने मामा की चाकू मारकर हत्या कर दी।  जिसमें उसके माता पिता ने भी लड़की का साथ दिया है। घटना टीटी नगर की है। प्राप्त जानकारी का अनुसार बताया जा रहा है की मां अक्सर लड़की पर गंदे कमेंट करता था। सोमवार रात भी उसने यही हरकत की तो नाबालिग ने गुस्से में आकर मामा के सीने में चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक का बहनोई से चल रहा था विवाद

टीटी नगर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी के मुताबिक ओल्ड एमएलए क्वार्टर के पास टीनशेड झुग्गी में 40 साल का रामनाथ मानकर रहता था। रामनाथ के पड़ोस में ही उसकी ममेरी बहन, उसका बहनाई और उनकी 15 साल बेटी रहती है। करीब एक हफ्ते से रामनाथ और उसके बहनाई के परिवार में विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रामनाथ अपने बहनोई की बेटी को देखकर अक्सर कमेंट और अपशब्दों का इस्तेमाल करता था। इस बात को लेकर बहन और बहनाई कई बार रामनाथ को समझा चुके थे, लेकिन वह हरकत से बाज नहीं आ रहा था।

पहले माता-पिता ने की थी मारपीट

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात रामनाथ ने एक बार फिर नाबालिग पर कमेंट कर दिए। यह बात उसके बहनाई को पता चली तो उसने पत्नी के साथ मिलकर रामनाथ से मारपीट कर दी। इस दौरान नाबालिग ने गुस्से में रामनाथ के सीने में चाकू घोंप दिया। उसे लहुलूहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े : 15 जून तक इंदौर पहुंचेगा मानसून

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

2 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

2 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

2 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

2 months ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

2 months ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

2 months ago