जानकारी मिली है कि 26 वर्षीय युवराज रातीबड़ थाना क्षेत्र के बरखेड़ी गांव का रहने वाला है। जो शुक्रवार रात को बरखेड़ी पड़ोसी की बारात में शामिल हुआ था। बारात में अलग-अलग समूह में लोग जमकर मस्‍ती में नाच- गाना कर रहे थे। सब अपनी मस्ती में गुम थे। इसी दौरान कुछ लोग बंदूक हवा में लहराते हुए हर्ष फायर भी कर रहे थे। जिसके चलते रात को करीब 10 बजे अचानक एक गोली युवराज के पेट में जा लगी। इससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर गया। जिसके बाज एकदम से बारात में हड़कंप मच गया। उसके साथी तुरंत उसे लेकर नर्मदा अस्पताल पहुंचे। वहां घायल युवक को भर्ती करते हुए उसका उपचार शुरू कर दिया गय है। अस्पताल प्रबंधन ने रात डेढ़ बजे घटना की सूचना बिलखिरिया थाने को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालत गंभीर होने के कारण अभी युवक के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस बरात में शामिल लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।