Bhopal : तापमान में लगातार गिरावट की वजह से भोपाल में 10 जनवरी तक नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों का स्कूल हुआ बंद

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण जन जीवन प्रभावित है। इसको दिखते हुए भोपाल में स्कूलों का समय बढ़ाने के बाद अब आठवीं तक सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी है।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने तापमान में लगातार गिरावट एवं शीत लहर को देखते हुए सभी स्कूलों में 6 जनवरी से 10 जनवरी तक कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जारी यह आदेश भोपाल जिले में संचालित भी शासकीय/ अशासकीय/ अनुदान प्राप्त/ मान्यता प्राप्त/ सीबीएसई/ आईसीएसई/ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं सभी बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में लागू रहेंगे। स्कूल के शिक्षक/कर्मचारी समय पर उपस्थित रहेंगे।

 

भोपाल में गुरुवार को न्यनूतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन में चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल में शीतल दिन रहने और मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर और उत्तराखड से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अभी इससे राहत मिलने की उम्मीद कम है। 7 जनवरी को ज्म्मू कश्मीर और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे बर्फबारी होने के बाद फिर ठंडी   हवाएं आने से प्रदेश में सर्दी बढ़ने की संभावना बताई जा रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दतिया और छत्तरपुर में शीत लहर का प्रभाव रहा। वहीं, धार, खंडवा, छिंदवाड़ा और दतिया में तीव्र कोल्ड डे एवं गुना, ग्वालियर, सागर, छत्तरपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया, रीवा, उज्जैन, रतलाम, इंदौर और भोपाल जिलों में कोल्ड डे रहा। प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान दतिया में 3.5 डिग्री सेल्सियस और नौगांव में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Divyanshi Singh

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago