Bhopal: MBA के छात्र ने रीक्रिएट किया 3 इडियट्स का सीन, बर्तन धोने की मिली सजा, वीडियो वायरल!

Bhopal: आपने थ्री इडियट्स फिल्म तो जरूर देखी होगी। जब आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन बिन बुलाए एक शादी में खाना खाने जाते हैं। जहां उन्हें पता चलता है कि उनके कॉलेज के प्रिंसिपल की बेटी की शादी है। यह सिर्फ एक फिल्म है। लेकिन इसी कड़ी में फिल्म के इस दृश्य की तरह ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। जहां भोपाल में एक MBA छात्र का शादी में बिना बुलाया खाना खाने पहुंचना उस पर ही भारी पड़ गया।

 

दरसअल वह बिना बुलाए एक MBA का छात्र शादी में दावत उड़ाने पहुंच गया और पकड़ा गया। जिसके बात बरातियों ने उसे सजा दी और बर्तन धुलवाए। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है की MBA के छात्र ने खुद का नाम  सम्राट कुमार बताया है।

यह भी पढ़े: MPPEB Bharti 2022: MP में सरकारी नौकरी पाने का अवसर, दसवीं पास के लिए निकली 2100 से अधिक पदों पर भर्ती

साथ ही इस पर वीडियो बनाने वाला शख्स इस MBA का छात्र के पुरे मजें लेता है। वह उससे पूछता है कि दावत में कैसे आए थे? जवाब में छात्र कहता है कि ऐसे ही खाना खाने आ गए थे। फिर वो आगे पूछता है, कि किसी ने तुम्हें कहा था क्या ऐसा करने को, तो छात्र जवाब देता है कि नहीं। इस पर वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है कि यह फ्री में खाना खाने की सजा है। बर्तन धोइये। जिसके वीडियो बनाने वाला शख्स ने उससे पूछा कि कैसा लग रहा है तो प्लेट धोते हुए छात्र जवाब देता है कि फ्री में खाना खाया है तो कुछ तो करना ही पड़ेगा।

वीडियो में MBA छात्र का नाम सम्राट कुमार बताया जा रहा है। जो जबलपुर का रहने वाला है। वीडियो जिसने बनाया उसने छात्र का बर्तन धोते हुए ही इंटरव्यू किया है। इसमें वह यह भी कहते सुना जा सकता है कि मम्मी-पापा पैसे नहीं भेजते क्या, जो इस तरह फ्री में दावत उड़ाने आ गए हो। लोग खूब मजे ले-लेकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago