Bhopal: मोहन सरकार का ऐलान, 250 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों पर होगी कड़ी कार्रवाई!

India News MP (इंडिया न्यूज), Bhopal: मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। पिछले डेढ़ साल में ही शहर और आसपास के इलाकों में लगभग 250 अवैध कॉलोनियां बन गई हैं, जबकि सरकार ने इसे रोकने के लिए आदेश जारी किए थे।

कार्रवाई की तैयारी शुरू

भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार, शुरुआत में 20 कॉलोनियों को नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बाद कॉलोनी विकसित करने वालों को एक निश्चित समय दिया जाएगा। यदि वे सभी आवश्यक अनुमतियां और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उनकी कॉलोनी का अधिग्रहण कर लिया जाएगा।

नियमों का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई

नगर निगम और जिला प्रशासन की राजस्व टीमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करेंगी। कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और प्लॉटों की नीलामी होगी। विकास शुल्क लेकर कॉलोनी को नियमित किया जा सकता है।

पूर्व सरकार के वादे का क्या होगा?

भोपाल जिले में 576 अवैध कॉलोनियां हैं, जिनमें से 321 को नियमित कर दिया गया है और 255 पर एफआईआर दर्ज है। पिछली सरकार ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने का वादा किया था, लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मानना है कि अवैध तरीके से कॉलोनी बनाने से सरकार और जनता को नुकसान हुआ है, इसलिए इन्हें वैध करना न्यायसंगत नहीं है।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago