Bhopal News: भोपाल में अग्निवीर योजना के तहत आज यानी गुरुवार से भर्ती शुरू हो गई है। यह भर्ती 9 नवंबर तक चलेगी। इसमें 9 जिले के युवा शामिल होंगे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड पर सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा भर्ती की जाएगी। गुरुवार को 3 हजार युवा भर्ती में शामिल होंगे। इसके बाद हर दिन 5 हजार युवा शामिल होंगे।
अग्निवीर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। रात 12 बजे से प्रत्याशियों को ग्राउंड में प्रवेश के साथ भर्ती की कार्रवाई शुरू हुई। सुबह 5 बजे से हाईट में योग्य पाए युवाओं की दौड़ हुई।इसमें 200 के बैच में युवा दौड़े, जिसमें से चयनित युवाओं का अन्य वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की गई। सभी ग्राउंड टेस्ट में पास विधार्थियो को लिखित एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। आज 3 हजार से अधिक विधार्थियो को भर्ती प्रक्रिया में सम्मलीत किया गया
यह भर्ती प्रक्रिया 7 नवंबर तक प्रतिदिन रात 10 बजे के बाद शुरू होंगी और सुबह 8 बजे तक उस दिन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। भोपाल में बैतूल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर और विदिशा के युवा भर्ती में भाग लेंगे।
10 दिन चलने वाली भर्ती में 45 हजार भाग लेने भोपाल आएंगे। भोपाल के अलावा दूसरे शहर से आने वाले युवाओं को लाल परेड ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर हेल्प सेंटर बनाएं गए है। परिवहन और नगर निगम ने युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके लिए इंतमाम किए है। योजना में ट्रेडमैन, स्टोरकीपर, क्लर्क, तकनीकी, जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती होगी। लाल परेड ग्राउंड पर युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर संपर्क करने के लिए शिकायत कक्ष बनाया गया है।
यह भारतीय युवाओं को, जो भारतीय सशस्त्र बलों का हिस्सा बनना चाहते हैं, इस नई प्रविष्टि और उपलब्ध अवसर के माध्यम से सेना में प्रवेश करने की अनुमति देगा। चाहे वह भारतीय सेना हो, भारतीय नौसेना हो या भारतीय वायु सेना। अग्निपथ सेना भारती योजना सभी भारतीय उम्मीदवारों के लिए केंद्र सरकार की योजना है। अग्निपथ के माध्यम से, कोई भी लड़ाकू बलों में सेवा कर सकता है और लगभग 45,000 से 50,000 सैनिकों को हर साल सिर्फ चार साल की सेवा अवधि के लिए भर्ती किया जाएगा।
जो लोग इस भर्ती प्रक्रिया के लिए चुने जाएंगे उन्हें “अग्निवर” कहा जाएगा। जैसा कि तय किया गया है, ‘अग्निवर’ को एक अच्छा वेतन पैकेज और 4 साल की सेवा के बाद एक निकास सेवानिवृत्ति पैकेज प्रदान किया जाएगा। यह ध्यान देने योग्य है कि, यह अवसर केवल अधिकारी रैंक से नीचे के कर्मियों के लिए है जो कि कमीशन अधिकारी के रूप में सेना में शामिल नहीं होते हैं।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…