होम / सुरक्षित मातृत्व और शिशु की उचित देखभाल के लिए सरकार चलाएगी अभियान, आप भी सुझा सकते हैं नाम, मिलेगा इनाम

सुरक्षित मातृत्व और शिशु की उचित देखभाल के लिए सरकार चलाएगी अभियान, आप भी सुझा सकते हैं नाम, मिलेगा इनाम

• LAST UPDATED : June 16, 2022

इंडिया न्‍यूज। Bhopal News: मां बनना किसी भी महिला के लिए सबसे सुंदर एहसास होता है। गर्भावस्था के नौ महीनों से लेकर प्रसव के बाद तक एक औरत बहुत से बदलाव से गुज़रती है। मातृत्व के इस समय में महिला और जन्म के बाद नवाजात को गुणवत्तापूर्ण उचित देखभाल की आवश्यकता होती है।

गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद महिलाओं की सुरक्षा करेगी सरकार

मध्यप्रदेश की संवेदनशील सरकार इस बात को भलीभांति समझती है। सरकार गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद महिलाओं की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

महिलाओं को अच्छी देखभाल सुनिश्चित करने और तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के संकल्प को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा पूरे प्रदेश में जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

लोकप्रिय नाम सुझाकर पाएं ईनाम

आप भी इस अभियान का हिस्सा बन सुरक्षित मातृत्व में अपना योगदान दे सकते हैं। MP MyGov का आप सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस अभियान के लिए सार्थक और लोकप्रिय नाम सुझाएं और इस पुनीत संकल्प को पूरा करने में सहभागी बनें।

अभियान के लिए सार्थक और उपयोगी नाम सुझाने के लिए

 प्रतिभागी mp.mygov.in पर लॉग इन कर अपनी प्रविष्टी जमा कर सकते हैं।
 प्रविष्टी जमा करने के लिए लिंक – https://mp.mygov.in/task/suggest-name-campaign-ensure-safe-motherhood-and-proper-baby-care/ है।
 प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2022 है।
 प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार और तृतीय पुरस्कार की राशि 3 हजार रुपये है।

ये भी पढ़े: अभिनेत्री रवीना टंडन ने परिवार समेत सतपुड़ा की सुरम्य वादियों की सैर की

ये भी पढ़े:  आमिर खान ने मां जीनत हुसैन का जन्मदिन मनाया

connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags: